
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा निर्देशित नशा मुक्ति अभियान में काशीपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नशे के एक बड़े सौदागर को नशे की पड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है नशा तस्कर से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से घ्वस्त किया जा सके।
काशीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में अवैध नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है इसी क्रम में बीते रोज काशीपुर पुलिस जब मुरादाबाद रोड स्थित मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी तो एक स्कूटी पर सवार नशा माफिया मोहसिन को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लगभग 306 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ आकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई बार नशे की तस्करी में जेल जा चुका है जो बरेली से नशे की खेप लाकर यहां काशीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करता है। उन्होंने कहा कि काशीपुर पुलिस ने बेहतर काम कर एक बड़े नशा माफिया को पकड़ा है हमे उम्मीद है हमारी पुलिस इसी तरह से अवैध नशे के नेटवर्क को घ्वस्त कर जनपद को नशा मुक्त बनाने में सफल होगी।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
