गंगे बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्व

Spread the love

गोवर्धन पर्व पुरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया जहाँ पशुपालकों ने विधि-विधान से गोवंश की पूजा-अर्चना की। गोवंश की पूजा कर सभी लोगों ने अपने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट या बली प्रतिपदा भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है और इस दिन दान इत्यादि का भी काफी महत्व है। काशीपुर के गंगा बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजा में गौ-धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि की पर्व और त्योहार खुशियों के पल होते हैं और हम अपनी अगली पीढ़ी को भी सकारात्मक संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page