वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार का जन्मदिन काशीपुर के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया

Spread the love

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर के सक्रिय सदस्य व अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर राजीव कुमार का जन्मदिन आज काशीपुर के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। आज देर सायं काशीपुर के पत्रकार स्थानीय रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और केक काट कर राजीव कुमार का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर के अध्यक्ष लवप्रीत सिंह ने कहा कि यूनियन का प्रत्येक सदस्य पत्रकार हित में हमेशा कार्य करता है। हम काशीपुर के मेयर दीपक बाली से मांग करते है कि वह काशीपुर के पत्रकारों के सम्मान में एक मार्ग का नाम स्व कुंदन शाह पत्रकार के नाम पर रखें। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान शिव अवतार शर्मा, महामंत्री प्रदीप सिंह, राजेश शर्मा, आदर्श सिंह,भगीरथ शर्मा, अरुण कुमार, विकास गुप्ता, हिमांशु ठाकुर,सिद्धार्थ शर्मा,मोहमद अर्शी, मोहम्मद अकरम चौधरी,मनोज श्रीवास्तव, ललिता कौर,किशन गुप्ता मुकीम आलम, अनिल शर्मा, चित्रांश सक्सेना, आकाश गुप्ता, राशिम रिंकू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page