श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित गुरूद्वारे में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

Spread the love

कुंडेश्वरी रोड पर श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थित गुरुद्वारे में आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया, वही 3 दिन से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोग के उपरांत दिवान सजाया गया व गुरबाणी कीर्तन किया गया।साथ ही आपको बता दे कुंडेश्वरी के आस पास की संगत द्वारा प्रकाश पर्व के कुछ दिन पूर्व से ही पूरे नगर में सुबह प्रभात फेरियां निकाली गयी जिसके दौरान शब्द कीर्तन के साथ साथ गुरु नानक देव के अनमोल वचनों को बताया गया है। उन दिनों प्रतिदिन एक घरों में जाकर कीर्तन भी किया जाता है। जहां प्रभात फेरी एवं संगत का पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया जाता है वही आज समागम के उपरांत श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों को शाल उड़ा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर गुरूद्वारे में हरविंदर सिंह राजू, सुखवंत सिंह ढीलों,ओंकार सिंह, बलजीन्द्र सिंह, अनूप सिंह, सतनाम सिंह,वीरेंद्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह,महिंद्र सिंह, बंटी, कुलवीर सिंह आदि  भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page