
काशीपुर निवासी अनूप अग्रवाल द्वारा पुलिस पर उत्पीड़न के लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद
पुलिस ने बताया आपराधिक इतिहास और अग्रिम जमानत के उल्लंघन का मामला
आपको बता दे आज दोपहर अनूप अग्रवाल के घर पहुंचे विधायक अरविन्द पांडे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की इंसान गलतियों का पुतला है। उन्होंने माना की अनूप से भी गलतियां हुई होंगी।वही उन्होंने दलालों पर अनूप अग्रवाल के व्यवसाय को हड़पने का भी आरोप लगाया है
जिसके बाद पुलिस ने अनूप अग्रवाल के परिजनों द्वारा लगाए सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए बताया की अनूप अग्रवाल पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुक़दमे दर्ज है इनमें से 03 आपराधिक मामलों में अभियुक्त अनूप अग्रवाल के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है, तथा शेष 03 अभियोग वर्तमान में विवेचनाधीन हैं।
साथ ही बताया की कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत मु०एफआईआर सं० 102/2025 धारा 78/79/356(2) B.N.S. से संबंधित प्रकरण में विवेचक द्वारा नियमानुसार अभियुक्त का पक्ष जानने हेतु आरोपी अनूप अग्रवाल के परिजनों एवं अन्य संबंधितों से संपर्क किया गया। हालांकि, अनूप अग्रवाल के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
अभियुक्त अनूप अग्रवाल द्वारा माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, काशीपुर के न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 26.04.2025 को अभियुक्त अनूप अग्रवाल को सशर्त अग्रिम जमानत देते हुए पुलिस के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देश निर्गत किए गए थे। परंतु, आज की तिथि तक अनूप अग्रवाल उपस्थित नहीं हुआ है और वह लगातार अपनी उपस्थिति छिपा रहा है।
➡️ मु०एफआईआर सं० 152/2019 धारा 147/188/323/353/504/506 भादवि (चार्जशीटेड)
➡️ मु०एफआईआर सं० 601/ 2023 धारा 420/467/468/471 भादवि (विवेचनाधीन)
➡️ मु०एफआईआर सं० 551/2023 धारा 307/384/147/148/ 149/ 323/504/506भादवि(चार्जशीटेड)
➡️ मु०एफआईआर सं० 589/ 2023 धारा 384/504/506 भादवि (चार्जशीटेड)
➡️ मु०एफआईआर सं० 215/ 2024 धारा 504/506 भादवि (विवेचनाधीन)
➡️ मु०एफआईआर सं० 102/ 2025 धारा 78/79/356(2) B.N.S. (विवेचनाधीन)

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
