
त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से आज मुख्य बाजार काशीपुर में जांच अभियान चलाया, जिस दौरान सफाई पर ध्यान नहीं देने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गई और कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया गया नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत साहनी ने बताया की त्यौहारी सीजन नजदीक है इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी नगर के अंदर गंदगी फैलाने वालों एवं अपनी दुकान के आगे गंदगी फैलाने वालों को नहीं बक्शा जायेगा सब के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।
वहीं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी ने बताया कि मुख्य बाजार में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी, सहायक नगर आयुक्त ने बताया दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है । नियम न मानने वालों के विरुद्ध नियमबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
