
प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल अगले महीने 27 नवंबर को खत्म हो रहा है … लेकिन इस साल प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। पंचायत राज विभाग की माने तो ना तो पंचायतों का कार्यकाल बढ़ेगा और ना ही अभी पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से भी इस बारे में पंचायत राज विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी …जिसे पंचायती राज विभाग में मुख्यमंत्री को सौंप दी है। आपको बता दें कि चमोली चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में कुछ जगहों पर नए सिरे से परिसीमन होना है इसलिए उसमें देरी की संभावना है… साथी मतदाता सूची में भी परिवर्तन किया जाना है जो जनवरी माह से पहले संभव नहीं है ऐसे में अगले साल फरवरी मार्च के समय ही पंचायतों के चुनाव हो सकते है।
राजनीति के जानकारो की माने तो पंचायत हो या निकाय दोनों ही सरकार के अधीन आते है… और इनमें चुनाव कराने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की होती है … ऐसे में अगर देरी हो रही है तो सरकार अपनी हार जीत का आंकलन कर रही है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
