लंबे समय से फरार 3 वारंटी काशीपुर पुलिस ने दबोचे

Spread the love


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी द्वारा गठित पुलिस टीमों ने माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील करते हुए 7 मार्च 2026 की रात कार्रवाई की। इस दौरान तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जो काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में 1)साजिद हुसैन निवासी कटोराताल,2) निखिल प्रकाश पाल निवासी गिरीताल कॉलोनी और 3) जाकिर अली निवासी काजीबाग शामिल हैं। तीनों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page