
मतदाताओं को लुबाने के लिए प्रत्याशी क्या क्या नहीं करते आज एक ताज़ा मामला आईटीआई थाना के जसपुर खुर्द में आया जहाँ पुलिस ने संजय पुत्र हरकरन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 जसपुर खुर्द को आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं को मिठाई के डिब्बे में मिठाई व ₹500 के नोट रखकर मिठाई के डिब्बे बांटते हुए पाया गया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 8 मिठाई के डिब्बे व 04 डिब्बे में ₹500 के नोट कुल ₹2000 डिब्बो के अंदर बरामद किए गए। उसके द्वारा बताया गया कि उक्त मिठाई के डिब्बे उसके द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने हेतु मतदाताओं को बांटे जा रहे थे। पुलिस ने आवश्यक पूछताश के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
