
काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर काशीपुर के अल्लीखा निवासी एडवोकेट अशरफ सिद्दकी के घर पर चल रही Ed विभाग की कार्यवाही
प्रदेश में एनएच- 74 घोटाले में आज एक पीसीएस अधिकारी समेत दो लोगों के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी की है। देहरादून में एनएच 74 के आरोपी पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई के अलावा ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी के आवास पर दोपहर से चल रही छापेमारी की कार्यवाही जारी है।
आपको बताते चलें कि वर्ष 2017 में एनएच- 74 में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला है। इस मामले में किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। तीन गाड़ियों में एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी के घर पहुंची ईडी की टीम की कार्यवाही घंटो से लगातार जारी है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
