खेलते समय घायल हुए दसवीं के छात्र की इलाज के दौरान हुई मौत

Spread the love


काशीपुर, दोस्तों के साथ खेल के दौरान गिर कर घायल हुए दसवीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी 17 वर्षीय राज उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। बीती 8 नवंबर को वह दोस्तों के साथ खेलने के दौरान घायल हो गया था। उसको कूल्हे में चोट लगी थी। इसके बाद वह गांव में ही एक क्लीनिक से दवाई ले आए। जिसके बाद वह नार्मल भी हो गया था। वही शनिवार की सुबह उसको फिर से कूल्हे में दर्द हुआ। इसके बाद फिर से वह पास के ही क्लीनिक से दवाई ले आए। इसके बाद भी उसका दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक छात्र दो भाई बहनों में बड़ा था। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page