पड़ोसी बना चोर, आईटीआई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

आईटीआई पुलिस ने परमानंदपुर स्थित एक घर से हुई चोरी का किया खुलासा,
जानकारी अनुसार ग्राम परमानंदपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम ने बीती 10 मार्च को कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया की 28 फरवरी की रात करीब 11:45 बजे उनकी गैरमौजूदगी में एक युवक छत के रास्ते घर में घुस गया और अलमारी से 5000 रुपये नकद, एक मिक्सी और एक आयरन प्रेस चोरी कर ले गया। चोरी के दौरान आवाज सुनकर उनका बेटा इसरान जाग गया। उसकी चीख सुनते ही आरोपी घर का मेन गेट खोलकर फरार हो गया। इस दौरान इसरान ने आरोपी को पहचान लिया, जो पड़ोस में रहने वाला नदीम था।
शिकायत के आधार पर कोतवाली आईटीआई में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने 13 मार्च 2026 को आरोपी नदीम पुत्र मुस्तकीम (उम्र 19 वर्ष), निवासी परमानंदपुर को कचनाल गोसाई स्थित मोदी कॉलोनी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1300 रुपये नकद, एक आयरन प्रेस और एक सनफ्लेम कंपनी की मिक्सी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page