
मोटर साइकिल की चाबी निकालने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई हत्या…
बीती 31 अगस्त की रात्रि काशीपुर के रमपुरा निवासी जसबीर सिंह उर्फ़ टोनी की रमपुरा के पास रेलवे लाइन के नजदीक अज्ञात तीन युवकों द्वारा कनपटी पर सटाकर गोली मार दी थी, वही इलाज के दौरान टोनी की मौत हो गई थी,वही परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 103(1)/3(5) BNS मे दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की,व मंगलवार सुबह सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल सर्विलांस की सहायता से फरार चल रही तीनो आरोपियों 1,अमान अंसारी उर्फ एमी पुत्र इदरीश अहमद, निवासी नई बस्ती विजयनगर, काशीपुर2. इमरान अंसारी पुत्र नवाब अंसारी, निवासी उपरोक्त3. फरदीन अंसारी पुत्र अमीर जंहा, निवासी उपरोक्त को जैतपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वही उनकी उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है व आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
