रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक पुलिस परेड, एसएसपी ने लिया जवानों का जायजा

Spread the love


रुद्रपुर में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने परेड की सलामी ली और जवानों के ड्रिल, अनुशासन और टर्नआउट का निरीक्षण किया।
परेड की शुरुआत जवानों की शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए हल्की दौड़ के साथ की गई। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस बल के लिए शारीरिक फिटनेस केवल ड्यूटी का हिस्सा नहीं बल्कि जीवनशैली का अहम अंग होना चाहिए।
दौड़ के बाद एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी व साज-सज्जा (टर्नआउट) को परखा और जहां कमियां मिलीं, उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जवानों को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साथ ही शस्त्राभ्यास के माध्यम से हथियारों के रखरखाव और उनके त्वरित संचालन की दक्षता का भी मूल्यांकन किया गया।
परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में एकता, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को मजबूत करना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page