
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग वादों में माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील करते हुए 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए चारों वारंटियों को दबोच लिया,
गिरफ्तार वारंटी इस प्रकार है
1)सुभाष चंद्र पुत्र विजय कश्यप उर्फ हरचरण, निवासी मोहल्ला विजयनगर, कोतवाली काशीपुर — वाद संख्या 2521/23, धारा 138 एनआई एक्ट।
2)शुएब उर्फ मोहम्मद अलीम पुत्र अमजद अली, निवासी वार्ड नं. 12 महेशपुरा, काशीपुर — वाद संख्या 1315/2020, धारा 13 जुआ अधिनियम।
3)असित चतुर्वेदी पुत्र प्रमोद कृष्ण चतुर्वेदी, निवासी मोहल्ला लाहोरियान, काशीपुर — वाद संख्या 36/25, धारा 138 एनआई एक्ट।
4)जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस उर्फ भूरा, निवासी अल्ली खां, काशीपुर — फौजदारी वाद संख्या 5333/22, धारा 323/504/506 भादवि।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी का कहना है कि वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
