
प्रदेश भर में हरक सिंह रावत के आज पुतला दहन किये गये, इसी क्रम में काशीपुर के भी मुख्य चौराहे महाराणा प्रताप सहित ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम रामनगर में भी पुतला दहन कर हरक सिंह रावत के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई, आपको बता दें विवाद की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब हरक सिंह रावत वकीलों की हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक सिख वकील के खड़े होने पर हरक सिंह रावत ने उन्हें बैठने के लिए कहा साथ ही सिख समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद माहौल गरमा गया और धरनास्थल पर हंगामा शुरू हो गया,बढ़ते विवाद को देखते हुए हरक सिंह रावत को माफी मांगनी पड़ी और वे तुरंत धरनास्थल छोड़कर चले गए,हालांकि सिख समाज के लोगों ने उनके स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं माना और आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर ऐसी टिप्पणी किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. वही आज प्रदेश भर में जगह-जगह हरक सिंह रावत के पुतले दहन किए गए साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करी व मामले में स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफ़ी मांगने की मांग करी.
फिलहाल मामला राजनीतिक हलकों से लेकर सामाजिक संगठनों तक चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है.वही ग्राम रामनगर में पुतला दहन के दौरान क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ग्राम प्रधान रामनगर राजेश कुमार पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह राजू, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार उर्फ़ मोनू, सरदार सुखविंदर सिंह ढिल्लों, जस्सू, जशन आदि लोग मौजूद रहे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
