कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ ने किया हमला,हमले में 22 वर्षीय टीना की हुई मौत।
बता दे कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में बाघ के हमले में मारी गई 22 वर्षीय महिला टीना का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। रात के समय घर मे बर्तन धो रही एक महिला पर बाघ ने हमला किया था, बाघ दीवार फांदकर आया और टीना पर हमला कर दिया। जब महिला चिल्लाई तो उसके पती नितिन और आस पास के लोगो ने होहल्ला किया तो बाघ महिला को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। परिवार के सदस्य तुरंत ही महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मर्द घोषित कर दिया, वहीं महिला का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंत नायक ने बताया कि एक महिला की बाघ के हमले में मौत हुई है, उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में घटना हुई है उस क्षेत्र में हमारे द्वारा गस्त बढ़ा दी गई है साथ ही हाथी व ड्रोन से लगातार बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है उन्होंने कहा अगर लगातार बाघ आबादी क्षेत्र में दिखाई देता है तो उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी.
बाइट 1 – दिगंत नायक, डिप्टी डायरेक्टर सीटीआर

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
