उधम सिंह नगर:-प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मैदान में पहाड़ी क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है वहीं नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है मौसम विभाग ने 4 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है जिसके चलते उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने 4 जुलाई यानी कल को जनपद के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद रखा जाएगा


प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
