
काशीपुर के नवचेतना भवन में पंडित नारायण दत्त तिवारी जयंती का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंडित नारायण दत्त तिवारी जयंती आयोजन समिति काशीपुर द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं विशिष्ट अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी एवं पंडित सतेंद्र चंद्र गुड़िया की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया इसी दौरान पंडित सतेंद्र चंद्र गुड़िया की सुपुत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
