
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में चेकिंग व अवैध शस्त्रों की बरामदगी आदि के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है इसी तहत थाना आईटीआई पुलिस द्वारा बीती शाम गश्त के दौरान चैती मंदिर मैदान से प्रिंस कश्यप पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी कुमाऊँ कालोनी कचनाल गाजी काशीपुर उम्र 19 वर्ष को 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना आईटीआई में अभियोग पंजीकृत कर अवश्यक जानकारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
