
काशीपुर ब्लॉक के दो युवा प्रधानों का प्रदेश स्तर पर दबदबा देखने को मिला है। देहरादून के भाऊवाला न्याय पंचायत में आयोजित प्रधान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती योगिता कैनतूरा रावत ने काशीपुर के युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपीं,
गिन्नीखेड़ा से प्रधान जसपाल सिंह जस्सी को प्रदेश उपाध्यक्ष और शिवलालपुर डल्लू से प्रधान शौर्य लखेरा को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, दोनों युवा नेताओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
सोशल मीडिया से लेकर आमने-सामने मुलाकातों तक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि काशीपुर के युवाओं को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
