कोहरे के आगोश में शहर

Spread the love

मौसम ने एक बार फिर अपने मिजाज बदल दिए हैं देर रात एकदम मौसम में बदलाव आया घने कोहरे से तापमान में गिरावट आई है रात्रि 9, 10 बजे घना कोरा छाया रहा और आज सुबह तक भी कोहरे की चादर में पूरा शहर छुपा रहा,वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम में सर्दी का एहसास भी बढ़ गया। दिन के समय हल्की ठंड महसूस हुई। कार्तिक मास के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। तराई में लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण कोहरा छाया रहा। रात में तो कोहरा इतना घना था कि चंद कदम दूर भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं सुबह में कोहरा बूंद बनकर बरसा। इसके बाद छाई धुंध ने सूरज को अपनी आगोश में छिपाए रखा। एक तरफ मौसम ने जहां वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल किया है तो दूसरी ओर बदलते मौसम से लोग भी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page