पार्षद नौशाद हुसैन ने आंखो का निशुल्क कैम्प लगवाया

Spread the love

काशीपुर में पार्षद नौशाद हुसैन के द्वारा मझरा रोड गली नंबर 3 के बाहर आंखों का एक निशुल्क कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल व कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। इस दौरान पार्षद अवसर अली व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राशिद फारूकी भी मौजूद रहे। साथ ही मरीजों ने निशुल्क अपनी आंखों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया व मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप में आंखों की दवाई भी वितरित की गई। जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 22 के कांग्रेसी पार्षद नौशाद हुसैन ने कहा कि,आज केवीआर अस्पताल में आंखों की डॉक्टर कनिका अग्रवाल व केवीआर अस्पताल के सौजन्य से वार्ड में निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया। जहां निशुल्क आंखों के मरीज ने अपनी आंखों का उपचार कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page