
न्यायलय में वरिष्ठ अधिवक्ता के चैम्बर पर आए दो लोगों ने अचानक बातचीत के दौरान पिस्टल निकालकर जान से मारने की कोशिश करी,शोर शराबा होने पर अधिवक्ताओं ने एक युवक को पकड़कर बैठा लिया जबकि दूसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को मयरिवोलवर हिरासत में लिया, व मामले की जाँच शुरू कर दी
काशीपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज दिन में वह अपने साथी अधिवक्ता के साथ तहसील से मुकदमे निपटाकर अपने चैम्बर पर आकर बैठे थे और रामनगर किसी सिलसिले में जाने वाले थे। इस दौरान उनके चैम्बर पर गोपाल सिंह बिष्ट और उसके साथ आये अन्य व्यक्ति ने रामनगर में फैमिली कोर्ट में चल रहे सेक्शन 9 के मुकदमे में एनओसी दिए जाने की बात कही। इसी दौरान अधिवक्ता अंशुमान सिंह के द्वारा एनओसी बाद में दिए जाने की बात पर दोनों भड़क गए और उनमें से एक युवक ने चेंबर से बाहर निकाल कर देखने की बात करते हुए अचानक उनकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। शोरगुल होने पर अधिवक्ताओं के इकट्ठा होने के बाद अधिवक्ताओं ने उनमें से एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं के द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई तथा इस दौरान पुलिस ने युवक के पास से पिस्टल भी बरामद कर लिया।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
