
बीते दिनों अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आईटी सेल के प्रदेश सचिव वा कोग्रेसी नेता रवि पपन्ने पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की थी हैरानी तब हुई जब मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने घटना के अगले दिन दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह से मुलाकात की। जिस पर एसपी ने कांग्रेसियों को आश्वस्त किया था कि वह जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करेंगे, वही आज समस्त कांग्रेसी एसपी के कार्यालय पर पुनः दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एकत्र हुए व जमकर नालेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि काशीपुर में व्यापारी व जनमानस भय के वातावरण में जी रहा है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में मानो लोकतंत्र की हत्या हो गई है। आज काशीपुर में गुंडाराज पनप रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में प्रेस से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनके कार्यकाल में गुंडो को पनपना नहीं दिया गया, लेकिन आज गुंडे फिर से बिलों में से निकल कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है । इस दौरान एसपी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि शीघ्र ही हमलावरों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
