
काशीपुर, SRF फैक्ट्री के पास मुरादाबाद से रामनगर जा रही ट्रेन संख्या 05367 के पहिए में सरिया फंस गया। इस कारण ट्रेन को करीब 10 मिनट रोकना पड़ा। लोको पायलट ने स्टाफ की मदद से सरिया निकाला। तब कही जाकर ट्रेन रामनगर के लिए रवाना हो सकी।
आपको बता है आज मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन संख्या 05367 अपने निर्धारित समय से रामनगर के लिए रवाना हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप सिंह ने बताया कि 19.10 बजे एसआरएफ फैक्ट्री के पास पड़ा सरिया ट्रेन के पहिए में फंस गया। इस सम्बन्ध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर पर एसआई सत्यवीर सिंह को सूचना दी गई। ट्रेन के लोको पायलट ने पहिए से सरिया खींचकर निकाला। करीब 10 मिनट के विलंब से ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
