
सहसपुर के सभावाला क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग और महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की है। जब बुजुर्ग सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे, उसी वक्त तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, और मूंह बंद कर लूटपाट करने की कोशिश की। साथ ही बीच बचाव को आई एक महिला को भी नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाने की कोशिश की। लेकिन उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके चलते बदमाश अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सके और लोगों को आता देखकर फरार हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश बदमाश घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर सहसपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों का फुटेज लिया है, जिससे बदमाशों के स्केच तैयार किया जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
