
उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा देहरादून जनपद में जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए तय किए गए आरक्षण को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई हुई। आज हुई सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोर्ट को अवगत कराया गया है कि राज्य में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनांव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए 11 अगस्त को नामंकन और 14 अगस्त को अध्यक्ष पद के चुनांव कराए जाएंगे। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से प्रति शपथ पत्र दाखिल कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
आपकों बता दे कि जिला पंचायत देहरादून के अध्यक्ष के सम्भावित उम्मीदवार अभिषेक सिंह की याचिका दायर कर कहा है कि उनके जिले में आरक्षण नियमों को दरकिनार कर दिया गया। जो कि आरक्षण नियमावली के विरुद्ध है। इस पर रोक लगाई जाए।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
