
काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रह ने स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया है। साथ ही उन्होंने बिजली का बिल पूर्व की भाती दो माह का ही करने की मांग की है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। जहां से वह जुलूस निकालते हुए चीमा चौराहा से एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना को रद्द किया जाए। साथ ही विद्युत वितरण व उत्पादन के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा उन्होंने मीटर के फिक्स चार्ज व अन्य चार्ज का लगाना बंद किया जाए। साथ ही विद्युत बिल पूर्व की भांति ही दो माह में आने की मांग की है। इस दौरान अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, जगतार सिंह, संदीप सहगल, हरप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह समेत अन्य किसान मोजूद रहे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
