गुरु रामदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर कुंडेश्वरी चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर्यक्रम

Spread the love

सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व आज पुरे देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है वही आज इस शुभ अवसर पर कुंडेश्वरी, गुलज़ारपुर, जुड़का आदि आसपास क्षेत्र की सिख संगत द्वारा कुडेश्वरी चौराहे पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, सुबह 10:00 बजे से पाठी सिंह द्वारा अरदास करवाकर लड्डू के प्रशाद के 1500 डिब्बो का वितरण शुरू कर दिया गया,आपको बता दे गुरु रामदास महाराज सिखों के चौथे गुरु साहिबान थे व हरमंदिर साहिब की स्थापना गुरु रामदास महाराज जी ने करवाई यह विशेष दिन हमें उनके महान जीवन, अनमोल उपदेशों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर देता है इस मौके पर परविंदर वर्क पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मलकीत सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, महेंद्र प्रधान जी,जोगिंदर सिंह पूर्व जिला मंत्री भाजपा,नवजोत सिंह,एडवोकेट कर्मपाल सिंह, जगप्रीत सिंह, साहब सिंह, गुरपेज़ सिंह आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page