
नशा तस्करों की कमर तोड़ने हेतु एसएसपी द्वारा ANTF को किया पुर्नजीवित ,एक उपनिरीक्षक और 03 कांस्टेबल को ANTF टीम में किया नियुक्त।*
एसएसपी के निर्देशन में 24 घंटे के अंदर एडीडीएफ टीम ने दिया रिजल्ट।
108 नशीले इंजेक्शन के साथ 02 नशा तस्करो को किया गिरफ़्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है , ANTF की टीम द्वारा रामपुर नैनीताल रोड ब्लाक के रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त 1- इरशाद अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी गोदी थाना खजूरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश , 2- वकील पुत्र अकील अहमद निवासी ग्राम गोदी थाना खजूरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 108 नशीले इंजैक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO – FIR NO. 457/2024 धारा 8/22/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है
साथ ही एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा की आमजन से अपील-– नशे के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी यदि आपके पास है तो पुलिस को दें, आपका नाम और मोबाईल नम्बर गुप्त रखा जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- इरशाद अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी गोदी थाना खजूरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ,
2- वकील पुत्र अकील अहमद निवासी ग्राम गोदी थाना खजूरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ।
बरामद माल
1- DIAZEPAM INJECTION , BUPRENORPHINE INJECTION , DIAZEPAM INJECTION IP BUPRENORPHINE INJECTION , PHENIRAMINE MALEATE INJECTION IP AVIL कुल 108 नशीले इन्जैक्शन
2- एक अदद मोटर साईकिल।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
