
नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 14.09.2024 (शक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र में अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 14 सिंतबर 2024 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
