केदारनाथ मार्ग से SDRF ने 3 शव किये बरामद

Spread the love

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबे में दबे हुए 03 शव SDRF ने किये बरामद

आज कुछ मजदूरों द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मलबे में दबे हुए कुछ शव दिखाई दे रहे है।

मजदूरों की सूचना के उपरांत SI प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसके उपरांत बड़े बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा शवों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page