घोड़ा बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,काशीपुर पुलिस ने ठाकुरद्वारा जाकर शव कब्जे में लिया

Spread the love

काशीपुर,.मुरादाबाद रोड पर मंडी समिति के सामने बाइक के घोड़ाबग्गी से टकराने के कारण एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
जनपद मुरादाबाद, थाना ठाकुरद्वारा के मोहल्ला कुरेशियान निवासी मोहम्मद यूसुफ 28 वर्ष पुत्र हाजी मोहम्मद हारून बुधवार की सुबह करीब 6 बजे बाइक लेकर काशीपुर स्थित दुकान पर काम करने जा रहा था। मंडी समिति के सामने ट्रक ओवरटेक करते करने के प्रयास में उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही घोड़ा बुग्गी से टकरा गई। हादसे में घायल मोहम्मद यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन पुलिस को सूचित किए बगैर बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक का शव ठाकुरद्वारा ले गए। सूचना पर ठाकुद्वारा गई कुंडा थाना पुलिस ने मृतक युसूफ का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक यूसुफ अपने पीछे पत्नी फराह के अलावा 4 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। हादसे से परिजनों में शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page