काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा द्रोणा सागर रोड स्थित नव चेतना भवन में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती विमला गुड़िया एवं एआईसीसी सदस्य एवं महासचिव उत्तराखंड अनुपम शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ़ हुसैन, संदीप सहगल,अर्पित मेहरोत्रा, रवि ढींगरा, राजू छिना, इंदु मान सहित भारी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहे।








प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
