
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं जम्मू कश्मीर में डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह का बलिदान हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैप्टन दीपक सिंह की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह जी को कोटिशः नमन उन्होने कहा की माँ भारती की सेवा में कैंप्टन दीपक सिंह ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
