एस.आई.टी जाँच के बाद दोनों तहरीरो के आधार पर कमेटी संचालक पर 6करोड़82लाख3हजार रूपए हड़पने  के2केस दर्ज

Spread the love

आपको बताते चले कि पहली तहरीर मे गौरव मेहरोत्रा एडवोकेट पुत्र दीपनारायण मेहरोत्रा, निवासी मौ० लाहोरियान ने पुलिस को कहा कि कुछ समय पूर्व मेरी जान पहचान सचिन शर्मा पुत्र श्री तेज प्रकाश शर्मा, निवासी शुगर फैक्ट्री. राजेन्द्रनगर कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा, रोड, काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर से हुयी, उसके द्वारा मुझे बताया गया कि उसकी खुद की बैंकिंग कम्पनी है, और अपना बैंक है, और जो कि भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त है, मोदी जी ने भी उसके बैंक की कई बार तारीफ की है, और उसने बताया कि केन्द्र सरकार से उसे विशेष छूट प्राप्त है. तथा कमेटी नाम का व्यवसाय बैंकिंग के माध्यम से होता है, जिसे राज्य सरकार व केन्द्र सरकार दोनों से ही मान्यता प्राप्त है, और वह जमा रकम को तीन वर्ष में दोगुनी करने का वायदा करता था, और कहता था कि जिस महीने ब्याज नहीं लोगे, तो ब्याज मूल धन में जुड़कर रकम बढ़ जायेगी, यानि चक्रवर्ती ब्याज भी मिलेगा, इसकी बातों पर विश्वास करते हुये मैने 4,50,000/- रू० (चार लाख पचास हजार रूपये) सचिन शर्मा को दिये, जिसके साक्ष्य मेरे पास सुरक्षित है, फिर उसके बाद सचिन शर्मा ने इसी योजना में प्रभजोत सिंह कालड़ा एडवोकेट, निवासी मौ०नई सब्जी मण्डी, काशीपुर, जिला उघसिंहनगर से भी 15,50,000/- रू०. अर्पित शर्मा एडवोकेट, निवासी मौ० लाहोरियान, काशीपुर, से भी 15,00,000/- रू०, राजीव शर्मा निवासी मौ० लाहोरियान काशीपुर से 10,00,000/- रू०, अंकुर मेहरोत्रा निवासी मौ० लाहोरियान काशीपुर से 3,50,000/- रू०, सुशील अरोरा एडवोकेट से 25,00,000/- रू०. अमित चतुर्वेदी निवासी मौ० किला, काशीपुर से 19,50,000/- रू०, अजय अरोरा एडवोकेट निवासी मानपुर रोड काशीपुर से 19,50,000/- रू०, सूरज कुमार एडवोकेट से 4,50,000/- रू०, अन्मोल अरोरा से 6,00,000/- रू०, मोहित तुली से 2,50,000/- रू०, रवि छाबड़ा से 5,00,000/- रू०, सौरभ अरोरा से 15,00,000/- रू०, संजीव अरोरा से 15,00,000/- रू०, उमेश गुप्ता से 21,00,000/- रू०, राजीव अरोरा से 15,00,000/- रू०. अक्ष गुम्बर से 20.00.000/- रू०, विकास अरोरा से 15,00,000/- रू०, अमन सेठी से 6,50,000/- रू०, गगन चावला से 4,00,000/- रू०, रामप्रकाश चावला से 4,00,000/- रू०, कार्तिक अरोरा से 10,00,000/- रू0, गगन डावर से 10,00,000/- रू०, मनोज बाली से 7,50,000/- रू०, बन्टी सन्त से 10,00,000/- रू०, हर्षित वर्मा से 7,50,000/- रू०, गुलशन कुमार अरोरा से 15,00,000/- रु०, भूषण अरोरा से 3,00,000/- रू०. मोनिका अरोरा से 4,50,000/- रू०, सागर अरोरा से 4,50,000/- रू०, रोहित अरोरा से 4,50,000/- रू०. कुल मुबलिग 3.22.50,000/- रु० (तीन करोड़ बाई लाख पचास हजार रूपये) ले लिये, यह सभी रकम हम लोगों ने बहुत मुश्किल से कंमाकर तथा योजना से प्रभावित होकर रिश्तेदारों से उधार लेकर भी दी, और रकम की वसूली उसका एजेण्ट दर्शन लाल मेहरा, निवासी मो० काजीबाग, पावर हाउस के पास. काशीपुर जिला उधमसिंहनगर व राजेन्द्र, निवासी जसपुर, जिला उधमसिंहनगर करते थे और यह सबको झाँसा देकर दिनांक 04.08.2024 को चम्पत हो गये, ना फोन उठा रहे है, और ना ही कोई जवाब दे रहे है, जब मैं इसके प्रतिष्ठान अग्रवाल सभा के पास काशीपुर पहुँचा, तो वहां ताला लगा था, और दर्शन लाल मेहरा मिला, और कहने लगा कि अब तुम्हारी सारी रकम मैने व सचिन शर्मा ने एकराय होकर हड़प ली है. अगर थाने गये, या किसी से शिकायत की तो हम तुम्हारी हत्या करवा देंगे, और यह व्यक्ति भोले भाले लोगों को धोखा देकर काशीपुर से 3.22.50,000/- रू० (तीन करोड़ बाई लाख पचास हजार रूपये) हम लोगों के तथा अन्य लोगों की बात करे, तो धोखा देकर काफी रुपया ठग चुके है. और जानबूझकर छल की मनोदशा से धोखा देकर झूठा बैंक दिखाकर कमेटी के नाम पर करोड़ों रूपया हड़प लिया है, तथा इसका खाता सं0 915020010290683 एक्सिस बैंक लि०, काशीपुर मे है

वही दूसरी तहरीर मे अमन सक्सैना पुत्र स्व० राधेश्याम सक्सैना, निवासी रूद्रपुर, हाल निवासी मौ० सुभाषनगर, आवास विकास, काशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की कुछ समय पूर्व मेरी जान पहचान सचिन शर्मा पुत्र श्री तेज प्रकाश शर्मा, निवासी शुगर फैक्ट्री, राजेन्द्रनगर कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा, रोड, काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर से हुयी, उसके द्वारा मुझे बताया गया कि उसकी खुद की बैंकिंग कम्पनी है, और अपना बैंक है, और जो कि भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त है, मोदी जी ने भी उसके बैंक की कई बार तारीफ की है, और उसने बताया कि केन्द्र सरकार से उसे विशेष छूट प्राप्त है. तथा कमेटी नाम का व्यवसाय बैंकिंग के माध्यम से होता है, जिसे राज्य सरकार व केन्द्र सरकार दोनों से ही मान्यता प्राप्त है. और वह जमा रकम को तीन वर्ष में दोगुनी करने का वायदा करता था, और कहता था कि जिस महीने ब्याज नहीं लोगे, तो ब्याज मूल धन में जुड़कर रकम बढ़ जायेगी, यानि चक्रवर्ती ब्याज भी मिलेगा, इसकी बातों पर विश्वास करते हुये मैने 1,29,740/- रू० (एक लाख उनतीस हजार सात सौ चालीस रूपये) सचिन शर्मा को दिये, जिसके साक्ष्य मेरे पास सुरक्षित है, फिर उसके बाद सचिन शर्मा ने इसी योजना में हिमांशू नारंग से 4,50,000/- रू०, हर्ष खुराना से 10,00,000/- रू०, आशु वर्मा से 4,50,000/- रू०, बल्देव राज वर्मा से 7.50,000/- रू०, रमा रानी से 4,50,000/- रू०, मौ० आसिफ से 40,00,000/- रू०, राहुल ठाकुर से 6,00,000/- रू०, रिंकू अरोरा से 35.00.000/- रू०, दानिश मलिक से 6,00,000/- रू०, नितिश अरोरा से 15,00,000/- रू०, सतीश कुमार अरोरा से 10,00,000/- रू०, हर्ष बजाज से 10,00,000/- रू०, रीनू टण्डन से 3,00,000/- रू०, शुभम कुमार से 3,00,000/- रू०, मनोज बाली से 4,50,000/- रू०, अर्पिल यादव से 5,00,000/- रू०, रवि गुप्ता से 9,00,000/- रू०, ईश्वर चन्द्र गुप्ता से 12,50,000/- रू०, सोनल गुप्ता से 10,00,000/- रू०, उर्मिला गुप्ता से 15,00,000/- रू०, कृष्ण अग्रवाल से 15,00,000/- रू०, मीनाक्षी अग्रवाल से 9,00,000/- रू०, पूजा से 9,50,000/- रू०, मनोज से 12,00,000/- रू०, जावेद से 15,00,000/- रू०, वंश कथुरिया से 12,50,000/- रू०, शुभम तिलकधारी से 6,00,000/- रू०. मुकेश शर्मा से 30,00,000/- रू०. सुमित चतुर्वेदी से 3,50,000/- रू०, अनमोल शर्मा भारद्वाज स 10,22,680/- रू०, पारस शर्मा से 5,00,000/- रू०, शब्बीर अहमद, निवासी रूद्रपुर, से 7,50,000/- रू०, कपिल कुमार से 3,00,000/- रू०, पारस अग्रवाल से 5,00,000/- रू०. कुल मुबलिग 3,59,53,420/- रू0 (तीन करोड़ उनसठ लाख तिरेपन हजार चार सौ बीस रूपये) ले लिये, यह सभी रकम हम लोगों ने बहुत मुश्किल से कमाकर तथा योजना से प्रभावित होकर रिश्तेदारों से उधार लेकर भी दी, और रकम की वसूली उसका एजेण्ट/पार्टनर दर्शन लाल मेहरा, निवासी मौ० काजीबाग, पावर हाउस के पास, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर व राजेन्द्र, निवासी जसपुर, जिला उधमसिंहनगर करते थे, और यह सबको झांसा देकर दिनांक 04.08.2024 को चम्पत हो गये, ना फोन उठा रहे है, और ना ही कोई जवाब दे रहे है, जब मैं इसके प्रतिष्ठान अग्रवाल सभा के पास काशीपुर पहुँचा, तो वहाँ ताला लगा था, और दर्शन लाल मेहरा मिला, और कहने लगा कि अब तुम्हारी सारी रकम मैने व सचिन शर्मा ने एकराय होकर हड़प ली है, अगर थाने गये, या किसी से शिकायत की तो हम तुम्हारी हत्या करवा देंगे, और यह व्यक्ति भोले भाले लोगों को धोखा देकर काशीपुर से 3,54,53,420/- रू० (तीन करोड़ चौवन लाख तिरेपन हजार चार सौ बीस रूपये) हम लोगों के तथा अन्य लोगों की बात करे, तो धोखा देकर काफी रुपया ठग चुके है, और जानबूझकर छल की मनोदशा से धोखा देकर झूठा बैंक दिखाकर कमेटी के नाम पर करोड़ों रूपया हड़प लिया है, तथा इसका खाता सं० 915020010290683 एक्सिस बैंक लि0, काशीपुर, में है।

मामले की एस आई टी जाँच के बाद पुलिस ने दोनों तहरीरो के आधार पर सचिन शर्मा पंडित जी, दर्शन लाल, व राजेद्र पर316/2,318/4,351/2, के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page