कुंडेश्वरा मे स्थित एक घर से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 

Spread the love

 कुंडेश्वरा निवासी दिनेश कुमार ने थाना iti मे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 2 मई को परिवार के साथ अपने घर में ताला लगाकर अपने चाचा की बेटी की शादी में रामपुर गया था, इस बीच समय लगभग 4बजे से 4.30बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से हमारे घर पर आया और घर के अंदर से सोने के कान के कुंडल, एक जोड़ी पायल, गले की सोने की चेन, सोने की अंगूठी, ताबीज आदि व एक मोबाइल पोको c3 तथा लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद चोरी कर लिए है, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी की उक्त घटना के शीघ्र खुलासे के लिए टीम गठित करी, गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन कर सुरागरसी व पतारसी कर घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया तथा आज  दिनांक 14-08-2024 को परमानंदपुर हाईवे पुल के नीचे से अभियुक्त संजीव सक्सेना पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सक्सेना निवासी मोहल्लागंज नियर प्राईमरी स्कूल थाना कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर (उ0प्र0) हाल निवासी ग्राम भूवरा मुस्तकम नगर पंचायत मसवासी थाना स्वार जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र लगभग 35 वर्ष को दिनांक घटना को वादी के घर से चोरी हुये मोबाइल व सोने चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया कि वह पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है तथा नशा  करने का आदी है, नशा पूर्ति के लिए उसने यह चोरी की थी आज वह चोरी का माल बेचने की फिराक में था। अभियोग में बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page