हरिद्वार के कावड़ मार्ग पर मस्जिदों और मजार के आगे लगे पर्दों को हटाया गया, आपको बता दे हरिद्वार जिला प्रशासन ने कावड़ मार्ग पर बनी मस्जिद और मजार को परदे से ढकने का काम किया था लेकिन आज अचानक मस्जिद के आगे लगी सभी पदों को हटाने का काम शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी तो है ही साथ ही उनका कहना है कि पर्दे नहीं भी लगता तब भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी अब हटा दिए हैं तब भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी स्थानीय लोगों का मानना है कि हरिद्वार गंगा जमुना तहजीब का शहर है और यहां से हमेशा हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया है लेकिन जिस तरह से पर्दे लगाए गए थे वह बांटने का काम कर रहे थे

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
