जनपद टिहरी के व्यासी के पास एक युवक नशे की हालत मे गंगा नदी में फंस गया, खुद को असहज महसूस कर उसने चीख पुकार कर मदद की गुहार लगाई। लेकिन एकांत होने के कारण उसकी मदद की गुहार किसी ने नहीं सुनी,कुछ समय बाद सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने बा मशक्क्त युवक को रस्सीयो के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत मे था वह कब नदी किनारे फंस गया उसे खुद पता नहीं चला। बहरहाल युवक ने अपनी पहचान प्रदीप कुमार निवासी अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग के रूप मे कराई है।


प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
