
सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व पुरे देश भर में बड़ी श्रदा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया, वहीं इसी क्रम में कुंडेश्वरी चौराहा स्थित सिख श्रद्धालुओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया तो साथ ही ग्राम नंदरामपुर में सरदार अमरजीत सिंह के निवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में भव्य कीर्तन समागम आयोजित किया गया, कीर्तन समागम में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी जथा भाई रमेश सिंह जी ने जथे सहित गुरु रामदास जी की उस्तात में गए कीर्तन शब्दों से संगत को निहाल किया, वही उसके उपरांत भाई अमरजीत सिंह नानकसर ठाठ वालों के जथे ने कीर्तन कर गुरु रामदास महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला, आपको बता दे गुरु रामदास महाराज सिखों के चौथे गुरु साहिबान थे व हरमंदिर साहिब की स्थापना गुरु रामदास महाराज जी ने करवाई। यह विशेष दिन हमें उनके महान जीवन, अनमोल उपदेशों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर देता है वही इस दौरान समागम में बड़ी संख्या में साधु संतों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिसमे की बाजपुर गजरौला से बाबा प्रताप सिंह जी, बाबा मोहन सिंह जी हजूर साहिब वाले, बाबा गुरु उपदेश सिंह जी छीना फॉर्म, बाबा करनैल सिंह जी रामपुर वाले व महापौर दीपक वाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, राजेश कुमार पूर्व विधायक प्रत्याशी, कनिष्ठ प्रमुख कमलजीत कौर, कमलेश जी, ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
