रुद्रपुर हादसे के बाद काशीपुर मे ई रिक्शाओं पर लगाये रिफ्लेक्टर

Spread the love

परिवहन निगम द्वारा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दो दिवसीय बी-विजुअल अभियान के तहत काशीपुर सहित जसपुर व बाजपुर में ई-रिक्शाओं पर हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाये गये

जी हा आपको बताते चले कि विगत दिनों पूर्व रुद्रपुर में ई-रिक्शा व कार की भिड़ंत में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शाओं पर हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाने का कार्य शुरू किया गया ।एआरटीओ विमल पाण्डेय ने बताया कि ई-रिक्शाओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा दो दिवसीय बी-विजुअल नाम से अभियान चलाया गया, जिसमें काशीपुर समेत जसपुर व बाजपुर के ई-रिक्शाओं पर हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाये गये। उन्होंने बताया कि रात्रिकाल, भारी बारिश व कोहरे के कारण विजिविलिटि कम हो जाती है जिससे सड़क पर साफ दिखाई नहीं देता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इन हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगने के बाद ई-रिक्शा दूर से ही दिखाई देंगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। उन्होंने सभी ई-रिक्शा चालकों से हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page