
सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में काशीपुर के श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं के द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से संबंधित गुरूवाणी का शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुरुचि सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक देव जी के बताए गए मार्ग पर तथा उनके द्वारा दिए गए उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया तो वही शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना के अलावा श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी गुप्ता तथा पंथरतन बाबा हरबंस सिंह अकैडमी की प्रधानाचार्य नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
