PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा इस अवसर पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री गुरविन्दर चंडोक, इंतजार हुसैन नें इसका शुभारंभ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के सोशल मीडिया प्रभारी अमनजीत सिंह नें बताया कि रक्तदान शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं द्वारा रक्तदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page