काशीपुर मे शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Spread the love

बीते लम्बे समय से मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर cm धामी द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रशासन व आबकारी विभाग को मंदिरो की दुकानों पर निरिक्षण के निर्देश दिए,इसी क्रम मे काशीपुर उपजिलाधिकारि अभय प्रताप सिंह द्वारा टीम के साथ देशी व विदेशी मदिरा की दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे काशीपुर में देशी मदिरा की दुकान जसपुर खुर्द, चैती चौराहा, अनन्या होटल के सामने व विदेशी मदिरा की दुकान स्टेडियम चौराहा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी मदिरा की दुकान जसपुर खुर्द, चैती चौराहा व विदेशी मदिरा की दुकान निकट स्टेडियम चौराहा में ओवर रेटिंग पायी गयी साथ ही दुकानों में स्टांक पंजिका भी अपडेट नही पायी गयी। उप जिलाधिकारी द्वारा अनुज्ञापियों के विरूद्ध अर्थदण्ड की संस्तुति की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page