पुलिस ने दो फर्जी आबकारी अधिकारियो को अवैध हथियार सहित पकड़ा

Spread the love

काशीपुर। स्कॉर्पियों सवार दो फर्जी आबकारी अधिकारियों ने निजी अस्पताल से दो एलसीडी कंप्यूटर व अन्य सामान उठाने की घटना को अंजाम दिया । पुलिस ने दो फर्जी आबकारी अधिकारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अस्पताल से ले जाया गया सामान, एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस व नकदी समेत घटना में प्रयुक्त काली स्काॅर्पियों को बरामद कर लिया है। महेशपुरा निवासी आरिंदा शानू पुत्र जाकिर हुसैन ने कुंडा थाना में शुक्रवार को तहरीर देकर बताया था कि मुरादाबाद रोड पर उनका धनुष के नाम से निजी अस्पताल है। शाम लगभग साढ़े पांच बजे स्कॉर्पियों से दो लोग उनके यूपीएस व दवाइयों के 93 डिब्बे अस्पताल में आए। इनमें से एक व्यक्ति ने पड़ोस में स्थित एक अन्य निजी अस्पताल से ओपीडी का पर्चा बनवाया जबकि दूसरे ने उनके अस्पताल के रिसेप्शन पर रखे दो एलसीडी, दो सीपीयू, दो स्कॉर्पियों में रखकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर स्कॉर्पियों से आए व्यक्ति सामान ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। Sp अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सूर्या पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चुराया गया सामान के अलावा 32 बोर का अवैध पिस्टल, तीन कारतूस और एक कार बरामद हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार डिपार्टमेंट ऑफ एक्साइज एंड सप्लाई के फर्जी पहचान पत्र और लगभग 27 हजार रुपये नकदी बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम डॉ. अमित कुमार निवासी राज बिहार कॉलोनी और देवेश कुमार शर्मा निवासी सूर्यदेव नगर, रामघाट रोड थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उक्त आईडी का प्रयोग वह टोल के रुपये बचाने व शराब की दुकानों से अपने को आबकारी इंस्पेक्टर बताकर फ्री में शराब लेने के लिए अवैध रूप से प्रयोग किया जाता है जबकि मैं वह आबकारी विभाग में इस पद पर कार्यरत नहीं हूं। सम्बन्धित चोरी के बारे में पूछा गया तो देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि साहब चोरी तो अमित कुमार ने की है जबकि मैंने केवल इसका साथ दिया है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page