थाना आईटीआई मे कार मे मिले शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। मामले का 24 घंटे मे खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से थाना आईटीआई को सूचना प्राप्त हुयी कि खडकपुर देवीपुरा शमशान घाट के पास न्यू प्लाटिंग के पास एक सफेद कलर की कार संख्या UK06Y-5214 लावारिस अवस्था मे खडी है और उसके पास एक व्यक्ति का शव पडा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने मौक़े से पहुंचकर शव की शिनाख्त 32 वर्षीय शशांक डोभाल काशीपुर के रूप मे की गई। उधर मृतक के पिता कृष्ण कुमार न्द्वारा अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी गयी।
जिसके आधार पर थाना आईटीआई में सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
सीओ बडोला ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन राकेश कुमार सक्सैना पुत्र रघुनन्दन प्रसाद निवासी गली नं0-8 सुभाषनगर थाना काशीपुर के नाम पर पंजीकृत पाया गया। साथ ही घटना के समय उक्त कार को राकेश कुमार सक्सैना का पुत्र शिखर सक्सैना चला रहा था, जो घटना के बाद से अपने पडोस मे रहने वाले अपने दोस्त दीपक यादव पुत्र बाबूराम यादव के साथ फरार है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को केवीआर फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया और पूछताछ मे उन्होंने बताया कि मृतक शंशाक डोभाल अभियुक्त शिखर सक्सैना का बचपन का दोस्त तथा नशा करने के आदी है । सोमवार की शाम के समय लगभग 7 से 7.30 बजे शिखर सक्सेना ने अपने पिता से उनकी गाडी मांगकर नशा करने के लिए मृतक शंशाक डोभाल व दूसरे साथी दीपक यादव के साथ उक्त कार मे बैठकर खड़कपुर की तरफ चले गये खड़कपुर रेलवे फाटक से आगे शमसान घाट के पास खाली प्लॉट मे जाकर तीनो ने मिलकर स्मैक का नशा किया। इसी बीच शिखर सक्सेना द्रारा शंशाक डोभाल से अपने उधार के पैसे माँगने को लेकर दोनो मे विवाद हो गया। जिस पर शिखर सक्सैना व दीपक यादव द्रारा शंशाक डोबाल को नीचे खाली पानी भरे प्लाट मे धक्का दे दिया। शंशाक अत्यधिक नशे मे होने के कारण वहा से निकल नही पाया और पेट मे पानी जाने से उसकी मुत्यु हो गई। जिसके बाद वह भागने लगे तो कार का पहिया कीचड़ मे फंस गया। जिसके बाद वह कार छोड़कर वहां से भाग गए। आज पुलिस ने दोनों को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
