एसटीएफ उत्तराखंड ने काशीपुर में पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Spread the love

आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर स्पेशल टास्क फोर्स के द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत काशीपुर में संचालित हो रही नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान नकली शराब बनाने के उपकरणों और रॉ मैटेरियल के साथ नकली शराब बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

वीओ- उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ उत्तराखंड की ट्रिम ने काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में संचालित नकली शराब की फ़ैक्ट्री का भण्डाफ़ोड़ करते हुए
25 पेटी देशी नकली शराब व रॉ मटेरियल व उपकरण बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक अन्य अभियुक्त फ़रार हो गया। दरअसल उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने बीती रात काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में एक निजी घर में संचालित हो रही नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया। इस दौरान फैक्ट्री से टीम ने भारी मात्रा में नकली शराब, कैमिकल, उत्तराखण्ड सरकार के कूटरचित होलोग्राम, गुलाब मार्का के रैपर व रॉ मटैरियल व उपकरण बरामद किया। मामले में पुलिस ने नकली शराब को बनाने वाले मुख्य अभियुक्त मोहल्ला पक्काकोट बडे गुरूद्वारे के पास निवासी अमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वीओ- पूरे मामले में मुखबिर के द्वारा इस सूचना की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एसओजी के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व टीम गठित की गई। देर रात टीम ने आबकारी विभाग के साथ आइटीआइ थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उसका अन्य साथी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजु पुत्र दर्शन सिंह टीम को देख अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मकान के अन्दर से भारी मात्र में गुलाब मार्का की तैयार नकली शराब व कैमिकल, कच्चा माल व नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। इसके साथ ही उत्तराऽण्ड सरकार के कूटरचित हजारों की संख्या में होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। दोनों युवकों ने किराये पर मकान लेकर पिछले 01 महीने से उसमें नकली शराब की फैक्ट्री चलायी जा रही थी जो कि एक रिहायशी इलाका था आस-पास के लोगों को इसकी भनक तक नही थी। तैयार शराब ऊधमसिंह नगर के अलावा नैनीताल व अल्मोड़ा तक सप्लाई की जा रही थी। इस कार्रवाई में एसटीएफ की इस कार्यवाही में आरक्षी गुरवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ थाना आईटीआई में धारा 60, 60(2), 72 आबकारी अधि0 व 274, 275, 336(1), 338, 340(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कराया गया है। टीम में एसटीएफ के उपनिरीक्षक केजी मठपाल, उपनिरीक्षक बृजभुषण गुरूरानी, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल जगपाल, रविन्दर सिंह बिष्ट व गोविन्द सिंह बिष्ट, कांस्टेबल गुरवन्त सिंह, दीपक भट्ट, मोहित वर्मा, संजय कुमार समेत आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, मु0आ0 कैलाश भट्ट व थाना आईटीआई के उपरिीक्षक प्रकाश बिष्ट, एएसआई पुष्कर भट्ट शामिल रहे।

बाइट- आयुष अग्रवाल, एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page