नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र राणा ने काशीपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की उठाई मांग

Spread the love

काशीपुर: नगर में भारी वाहनों एवं ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने के लिए फिलहाल कोई उपयुक्त स्थान नहीं हैं। इन भारी वाहनों को आबादी और शहर में सड़क किनारे जहां – तहां खड़े कर दिए जाने से यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ता है रात्रि में भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में 2 दशक से काशीपुर में ट्रांसपोर्ट नगर की जरूरत महसूस की जा रही हैै।
वहीं अब ट्रांसपोर्टों ने अपनी मागों को सरकार  तक पहुंचाने के लिए यूनियन का गठन किया जिसका नाम बिल्डिंग मैटेरियल्स यूनियन रखा गया वही इस यूनियन का सर्वसहमति से आज रविन्द्र राणा को अध्यक्ष चुना गया वहीं रविंद्र राणा ने अध्यक्ष बनने पर सभी ट्रांसपोर्टरो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सर्वप्रथम काशीपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की है

काशीपुर में ट्रांसपोर्टरों ने किया यूनियन का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page