काशीपुर: नगर में भारी वाहनों एवं ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने के लिए फिलहाल कोई उपयुक्त स्थान नहीं हैं। इन भारी वाहनों को आबादी और शहर में सड़क किनारे जहां – तहां खड़े कर दिए जाने से यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ता है रात्रि में भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में 2 दशक से काशीपुर में ट्रांसपोर्ट नगर की जरूरत महसूस की जा रही हैै।
वहीं अब ट्रांसपोर्टों ने अपनी मागों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यूनियन का गठन किया जिसका नाम बिल्डिंग मैटेरियल्स यूनियन रखा गया वही इस यूनियन का सर्वसहमति से आज रविन्द्र राणा को अध्यक्ष चुना गया वहीं रविंद्र राणा ने अध्यक्ष बनने पर सभी ट्रांसपोर्टरो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सर्वप्रथम काशीपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की है

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
